फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू व समयबद्ध बनाना प्राथमिकता : डीसी

रबी सीजन 2026: मंडियों में फसल बेचने हेतु नए दिशा-निर्देश जारीअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से रबी सीजन 2026 के दौरान किसानों की सुविधा एवं मंडियों में सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य फसल की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध बनाना है। डीसी अजय कुमार ने बताया कि जारी निर्देशों के अनुसार, मंडी में फसल लेकर आने वाले सभी किसानों के वाहनों पर फ्रंट नंबर प्लेट का स्पष्ट होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, गेट पास के लिए फोटो सत्यापन भी आवश्यक होगा, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। मंडी में प्रवेश के लिए गेट पास जारी करने का समय सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील कि वे निर्धारित समय के भीतर ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।इसके अतिरिक्त, किसानों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा, जिसमें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) या अन्य आवश्यक दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 12:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू व समयबद्ध बनाना प्राथमिकता : डीसी #MakingTheCropProcurementProcessTransparent #SmoothAndTimelyIsAPriority:DC #SubahSamachar