Varanasi News: मलदहिया फूलमंडी...अवैध वसूली पर नगर निगम का 'हथौड़ा', बोर्ड हटाए जाने पर हंगामा; पहुंची पुलिस
Varanasi News: मलदहिया के फूलमंडी में किसानों से अवैध वसूली की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात नगर निगम की टीम पहुंची। जांच में पाया गया कि फूलमंडी के कथित संचालक विशाल दुबे की ओर से किसानों से मंडी में पैसा मांगा जा रहा था। कथित संचालक और निगम की टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। फूलमंडी में अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रवेश और व्यापार के नाम पर उनसे अवैध धन उगाही की जा रही है। बृहस्पतिवार रात जब नगर निगम की टीम जांच करने पहुंची तो पाया कि विशाल दुबे की ओर से पैसे की मांग की जा रही थी। जांच में वसूली की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने मंडी के मुख्य द्वार पर लगे उन बोर्डों और होर्डिंग्स को उखाड़ दिया, जिन पर संचालक विशाल दुबे का नाम लिखा था। जैसे ही निगम के कर्मचारियों ने बोर्ड हटाना शुरू किया, वहां संचालक और उसके समर्थकों ने काम रोकने की कोशिश की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 23:21 IST
Varanasi News: मलदहिया फूलमंडी...अवैध वसूली पर नगर निगम का 'हथौड़ा', बोर्ड हटाए जाने पर हंगामा; पहुंची पुलिस #CityStates #Varanasi #NagarNigamVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
