UP: फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS में दाखिला दिलाने का आरोपी झांसी से अरेस्ट, सितंबर 2025 में हुई थी FIR

UP Crime News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सुरेश चंद्रा निवासी आनंद विहार पहाड़िया वाराणसी को पुलिस ने शुक्रवार को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने सितंबर 2025 में नौ छात्रों और गिरोह के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 27 अगस्त 2025 को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (उत्तर प्रदेश) ने भदोही के नौ छात्रों के 2012-13 शैक्षणिक सत्र में स्वतंत्रता सेनानी कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश के लिए जमा किए प्रमाणपत्रों की पुलिस सत्यापन की मांग की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 00:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS में दाखिला दिलाने का आरोपी झांसी से अरेस्ट, सितंबर 2025 में हुई थी FIR #CityStates #Varanasi #Bhadohi #BhadohiPolice #BhadohiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar