Rudrapur News: छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

रुद्रपुर केट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को कोचिंग सेंटर संचालक अपने साथ होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही कोचिंग सेंटर चलाता है। कहा कि शहर की छात्रा कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो संचालक उसे बहला फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि विशाल ने छात्रा के साथ एक होटल में दुष्कर्म किया। उसने घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कोचिंग सेंटर संचालक विशाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पाॅक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 10:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudrapur News: छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #TransitCampPoliceStation #MinorGirlAssaultCase #CoachingCentreOperatorArrested #PocsoActCase #SubahSamachar