Noida News: कार सवारों ने युवक पर किया हमला

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में कार सवारों ने एक युवक पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल युवक को जिम्स में भर्ती कराया गया है। पतलाखेड़ा निवासी विपिन भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई नितिन भाटी बीते शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर जा रहा था, तभी होंडा चौक के पास पीछे से आई ब्रेजा कार से दो-तीन अज्ञात लोग उतर आए। आरोप है कि कार सवारों ने नितिन को रोका और लाठी और लोहे की रॉड से मारपीट की। हमले में नितिन का दाहिना हाथ, दाहिना पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: कार सवारों ने युवक पर किया हमला #ManAttackedByCarRiders #SubahSamachar