Bareilly News: घर में पीटकर मजदूर की हत्या, छत पर पड़ा मिला खून से सना डंडा; पत्नी और बेटे पर शक

बरेली के इज्जतनगर इलाके के छोटी बिहार में हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में मजदूर का रक्तरंजित शव मिला। शव कई घंटे पुराना होने के बावजूद घर में मौजूद पत्नी और बेटे ने पुलिस नहीं बुलाई। प्राथमिक तौर पर पत्नी और बेटा शक के दायरे में हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रविवार रात साढ़े नौ बजे यूपी 112 को कॉल कर छोटी बिहार के एक मकान में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस के साथ वह भी मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि 42 साल के बालकराम का शव घर में पड़ा है। शव पर कई जगह चोट के निशान थे और खून बह रहा था। पुलिस घर की छत पर गई तो वहां खून से सना डंडा पड़ा था। पुलिस ने शव को सील करवा दिया। साथ ही परिवार के लोगों व पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: घर में पीटकर मजदूर की हत्या, छत पर पड़ा मिला खून से सना डंडा; पत्नी और बेटे पर शक #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Murder #Crime #Police #DeadBody #SubahSamachar