Lakhimpur Kheri: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी जिले में अपनी ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के कुशमौरी गांव निवासी सरवन कुमार (28 वर्ष) की इसी थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में ससुराल थी। वह कुछ वर्षों से पत्नी बच्चों के साथ ससुराल में रह रहा था। बताया जा रहा कि रविवार शाम खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह परिवार के लोग जागे तो रस्सी के फंदे से सरवन का शव लटका देख घर में चीखपुकार मच गई। जानकारी मिलते ही युवक के परिवार वाले उसकी ससुराल पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। फूलबेहड़ प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:53 IST
Lakhimpur Kheri: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका #CityStates #LakhimpurKheri #ManDies #Suicide #Police #Crime #SubahSamachar
