Bhadohi News: पानी भरते समय कुएं में गिरकर शख्स की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा; परिवार में कोहराम

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के छोटी गिराई गांव में शुक्रवार देर रात कुएं में गिरने से 36 वर्षीय वंशराज बिंद पुत्र लालमणि बिंद की मौत हो गई। पानी भरते समय पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर कुएं में गर गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्या है मामला छोटी गिराई निवासी वंशराज बिंद शुक्रवार रात करीब 12 बजे भोजन करने के बाद घर के पास स्थित कुएं से पानी लेने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी पत्नी ने तलाश शुरू किया। कुएं के पास पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक को कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह विवाहित था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bhadohi News: पानी भरते समय कुएं में गिरकर शख्स की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा; परिवार में कोहराम #CityStates #Bhadohi #Varanasi #BhadohiNews #BhadohiLatestNews #UpNews #SubahSamachar