UP: बैंक का दबाव बढ़ा तो टूट गए रामबाबू, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान; बेटे ने दोस्त पर लगाया गंभीर आरोप
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में 15 मई को रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर रामबाबू ने आत्महत्या कर ली थी। उनके पुत्र राहुल छौंकर ने पिता के दोस्त इकबाल अब्बास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। राहुल के अनुसार, आरोपी ने पिता के नाम से लोन लेकर रकम रख ली और किस्तें नहीं चुकाईं। इस कारण अवसाद मेंं आकर पिता ने यह कदम उठा लिया। राहुल सिकंदरा के अटूस गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामबाबू और आरोपी ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी इकबाल अब्बास आपस में मित्र थे। दोनों शास्त्रीपुरम स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे। इकबाल ने विश्वास में लेकर 10 मई, 2023 को इंडियन बैंक की रुनकता शाखा से पिता रामबाबू के नाम पर 2.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया और पूरी रकम रख ली। बैंक के दबाव बनाने पर पिता अवसाद में आ गए थे। तनाव के चलते पिता ने 15 मई को आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 07:54 IST
UP: बैंक का दबाव बढ़ा तो टूट गए रामबाबू, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान; बेटे ने दोस्त पर लगाया गंभीर आरोप #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraSuicideCase #LoanDispute #AbetmentToSuicide #BankLoanFraud #JagdishpuraPolice #RailwayTrackDeath #FinancialStress #FirRegistered #AgraCrime #LoanLiability #SubahSamachar
