UP: 'हाथ जोड़े, पैर पकड़े, फिर भी न माने', दीपक ने बीवी को भेजने की लगाई थी गुहार, फिर भी किया बेइज्जत; दी जान

बागपत शहर में कोर्ट रोड पर गली नंबर चार में पत्नी के मायके जाने और अलग रहने के लिए जबरन समझौता कराए जाने से क्षुब्ध सिक्योरिटी गार्ड दीपक (23) ने मंगलवार सुबह घर में ही फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने ससुराल वालों पर परिवार परामर्श केंद्र में जबरन समझौता कराकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शव कोतवाली के बाहर रखकर हंगामा किया। पत्नी व उसके पिता समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।शहर के कोर्ट रोड निवासी राहुल ने बताया कि उसका भाई दीपक दिल्ली के अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी शादी मार्च माह में गुड्डी निवासी नंगला जाफराबाद के साथ की थी, जो निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। आरोप लगाया कि सुहागरात से पहले ही गुड्डी ने उसके भाई दीपक को अपने प्रेमी के बारे में बता दिया था। इस पर भी उसके भाई ने कुछ नहीं कहा। आरोप है कि कुछ दिन बाद दीपक ड्यूटी से वापस आया तो गुड्डी किसी युवक से व्हाट्सएप कॉल पर बात करती हुई मिली। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 10:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'हाथ जोड़े, पैर पकड़े, फिर भी न माने', दीपक ने बीवी को भेजने की लगाई थी गुहार, फिर भी किया बेइज्जत; दी जान #CityStates #Meerut #UttarPradesh #Baghpat #BaghpatSuicide #SubahSamachar