Ayodhya News: भूमि विवाद में घायल की मौत, गांव में तनाव
रानीबाजार। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कंदैला गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में गंभीर घायल सूरजभान सिंह की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। यह विवाद होली के आसपास गांव के ही रामसागर मौर्य से हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हुए हमले में कई लोग घायल हुए थे। सूरजभान सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार जमथरा घाट पर किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:16 IST
Ayodhya News: भूमि विवाद में घायल की मौत, गांव में तनाव #ManInjuredInLandDisputeDies;TensionInTheVillage #SubahSamachar
