Fraud : खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अफसर बताकर अधिवक्ता से ठगे चार लाख

अतरसुइया निवासी एक अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अफसर बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग की झूठी एफआईआर दर्ज होने का झांसा दिया और फिर गिरफ्तारी का डर दिखाकर चपत लगा दी। अतरसुइया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को उनके मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल आई। उठाया तो एक व्यक्ति वर्दी में था। उसने खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अफसर बताया। कहा कि आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की एफआईआर दर्ज हुई है। आपको गिरफ्तार किया जाएगा। डरा-धमका कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर चार लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिया। इसके कुछ दिन तक वह आरबीआई से रुपये की जांच कराने की बात करता रहा और फिर अचानक कॉल करना बंद कर दिया। जानकारी हुई कि उनके साथ शातिरों ने ठगी की है। अतरसुइया पुलिस मोबाइल नंबर और खाता नंबररे आधार पर ठगों की पहचान में जुट गई है। ठगी से ऐसे बचें - कभी पुलिस डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है, अगर कोई वारंट होगा तो पुलिस घर आएगी। - अंजान नंबर से बिलकुल भरोसा न करें, अगर कोई आपको डराए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। - अंजान नंबर से आए वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी पहने कोई कॉल करें तो तुरंत फोन काट दें। - साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1930 या फिर cybercrime.in पर सूचना देंं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 15:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fraud : खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अफसर बताकर अधिवक्ता से ठगे चार लाख #CityStates #Prayagraj #FraudCase #CrimeNews #DelhiPolice #SubahSamachar