दुस्साहस: दुकान में घुसकर मारी गोली, घायल अवस्था में भी बदमाशों से भिड़ा युवक, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में जमीन विवाद में बदमाशों ने महिला अधिवक्ता के भाई को गोली मार दी। घायल युवक बदमाशों से भिड़ गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। भागते समय बदमाश राहगीरों की बाइकों में टक्कर मारने लगे। लोग वाहन छोड़कर भागे। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि पूर्व में शिकायत पर कार्रवाई न होने के कारण अपराधी बेलगाम हुए और घटना को अंजाम दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 03:54 IST
दुस्साहस: दुकान में घुसकर मारी गोली, घायल अवस्था में भी बदमाशों से भिड़ा युवक, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraShooting #TajganjFiring #GroceryShopShooting #Advocate'sBrotherShot #LandDispute #CctvCapturedIncident #GauravRathore #AttackersOpenedFire #AgraCrime #PuraniMandiIncident #SubahSamachar
