UP News: शादी में न बुलाने पर युवक ने ट्रैक्टर से तोड़ा बरातघर का गेट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में एक युवक ने शादी समारोह में आमंत्रित न किए जाने से नाराज होकर मैरिज लॉन का गेट ट्रैक्टर से तोड़ दिया। यह घटना रविवार देर रात हुई। आरोपी का करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तिलहर थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी बरेली के भुता गांव में तय हुई थी। शादी का समारोह रविवार रात कटरा-खुदागंज हाईवे पर स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित किया गया था। कटरा निवासी युवक को इस शादी में न्योता नहीं किया गया था, जबकि उसकी पत्नी लड़का पक्ष की तरफ से शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी बात से नाराज होकर युवक रात करीब बारह बजे के बाद अपना ट्रैक्टर लेकर मैरिज लॉन पहुंचा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:34 IST
UP News: शादी में न बुलाने पर युवक ने ट्रैक्टर से तोड़ा बरातघर का गेट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #Wedding #WeddingHall #Police #ViralVideo #SubahSamachar
