बदायूं: दो बसों के बीच फंसा साइकिल सवार, चालक की लापरवाही से खतरे में पड़ी जान; देखें वीडियो

बदायूं के रोडवेज बस अड्डे पर रविवार सुबह एक बस चालक की लापरवाही से करीब 50 वर्षीय साइकिल सवार प्रमोद की जान खतरे में पड़ गई। चालक ने खड़ी बस के पास से अपनी बस निकाली, जिससे प्रमोद दोनों बसों के बीच में फंस गए। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक को रोका, जिससे प्रमोद की जान बच सकी। घटना का वीडियो चालक ने खड़ी बस के पास से अपनी बस निकाली। इस दौरान वहां से गुजर रहे साइकिल सवार प्रमोद दोनों बसों के बीच में फंस गए। रगड़ लगने से प्रमोद चीख पड़े। उन्हें फंसा देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। हल्ला मचने पर चालक ने बस रोकी और बस को पीछे किया। इसके बाद प्रमोद को बाहर निकाला गया। हादसे में प्रमोद की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के मथुरिया चौराहा निवासी प्रमोद दुकानों पर थैली बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह साइकिल से गुजर रहे थे, तभी अचानक चालक ने बस चला दी, जिससे वह फंस गए। घटना के बाद प्रमोद बुरी तरह सहम गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 13:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बदायूं: दो बसों के बीच फंसा साइकिल सवार, चालक की लापरवाही से खतरे में पड़ी जान; देखें वीडियो #CityStates #Budaun #UttarPradesh #RoadwaysBus #BusDriver #UpNews #SubahSamachar