Meerut News: युवती के साथ मारपीट करने वाला जेल भेजा
- फोटो संवाद न्यूज एजेंसीगंगानगर। पुलिस ने युवती के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया है। ललसाना गांव निवासी रुमाल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी शिवानी डिफेंस कॉलोनी के सामने स्थित एक लैब पर काम करती है। बीते चार जून को एक युवक लैब पर पहुंचा। वहां किसी बात पर दोनों में बहस हुई। आरोप है युवक ने शिवानी को मारने की नीयत से गला दबाया। जिसके चलते वह दो दिनों तक अस्पताल में रही। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक आरोपी शिवम निवासी जिटौला, बागपत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।--------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 19:52 IST
Read More:
Man who assaulted young woman sent to jail.
Meerut News: युवती के साथ मारपीट करने वाला जेल भेजा #ManWhoAssaultedYoungWomanSentToJail. #SubahSamachar
