मनाली: भांग के रेशों से बनी खास हिमाचली चप्पल पहन हिडिंबा मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
हिमाचली पूलें (भांग के रेशों से बनी खास चप्पल) राष्ट्रपति के लिए खास मेहमाननवाजी का हिस्सा बनेंगी। 7 अक्तूबर को हिडिंबा माता के दर्शन के लिए मनाली पहुंच रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अलग-अलग आकार की 10 पूलें मंगवाई हैं। इनके अलावा राष्ट्रपति के साथ आने वाले अधिकारियों और अन्य लोगों के लिए भी 35 पूलें उपलब्ध करवाई जाएंगी। कुल 45 पूलों का ऑर्डर दिया गया है। भांग के पौधे के रेशों से तैयार होने वाली ये पारंपरिक पूलें कुल्लू की लोक संस्कृति और देव परंपरा से जुड़ी हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, यज्ञ और देवकार्य के दौरान इन्हें पहनने की परंपरा रही है। हिडिंबा मंदिर में भी पूलें पहनकर प्रवेश करने पर कोई रोक नहीं है। मंदिर के समीप बने पंडाल में जूते खोलकर राष्ट्रपति पूलें पहनेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 18:11 IST
मनाली: भांग के रेशों से बनी खास हिमाचली चप्पल पहन हिडिंबा मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Kullu #PresidentDroupadiMurmu #SubahSamachar
