मंडला: टाइगर रिजर्व में मादा सांभर का शिकार, गश्ती टीम ने घेराबंदी कर पकड़े 2 शिकारी, जहर देकर मारने की आशंका
जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के भैसानघाट परिक्षेत्र में मादा सांभर के शिकार के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वन विभाग की गश्ती टीम ने दोनों को शिकार करके भागते हुए संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। कान्हा टाइगर रिजर्व के उप संचालक (कोर) पीके वर्मा के अनुसार भैसानघाट कोर क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति भागते हुए दिखाई दिए। गश्ती दल ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक फरसा और शिकार से संबंधित सामग्री बरामद की गई। ये भी पढ़ें:एमपी ट्रांसफर: पाढुर्ना पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार हटाए गए, विदिता धनखड़ को मिली कमान पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वन क्षेत्र से एक मादा सांभर का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सांभर को जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर मामला दर्ज किया। सांभर के शव का परीक्षण वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। मौत की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए शव से आवश्यक नमूने लेकर रासायनिक जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सांभर की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में वन विभाग की आगे की कार्रवाई जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 03:38 IST
मंडला: टाइगर रिजर्व में मादा सांभर का शिकार, गश्ती टीम ने घेराबंदी कर पकड़े 2 शिकारी, जहर देकर मारने की आशंका #CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #KanhaTigerReserve #SambarHunting #FemaleSambar #ForestDepartment #TwoArrested #WildlifeHunting #Bhaisaghat #Axe #SambarCarcass #SubahSamachar
