दिल्ली रवाना हुए मणिपुर के CM: अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात, कैबिनेट विस्तार समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि वे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और विभागों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहऔर अन्य वरिष्ठ नेताओं से हो सकती है। फिलहाल मणिपुर में मुख्यमंत्री सहित कुल पांच मंत्री हैं। नियम के मुताबिक, 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मणिपुर में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। बता दें किहाल ही में केंद्र सरकार ने मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाया था। इसके बाद 4 फरवरी को केमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक नेमचा किपगेन और नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. डिखो को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके अलावा भाजपा के गोविंदास कोंथौजाम और एनपीपी के केलोकेन सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। ये भी पढ़ें:-अमेरिका के साथ जल्दबाजी में समझौता: खरगे ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- नासमझी वाली विदेश नीति या एकतरफा सरेंडर दिल्ली दौरे पर क्या-क्या मुद्दे उठाएंगे सीएम बताया जा रहा है किदिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राज्य में जातीय हिंसा से प्रभावित और विस्थापित लोगों के मुद्दों को भी उठाएंगे। उन्होंने हाल ही में राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात के दौरान भरोसा दिलाया था कि उनकी मांगों पर दिल्ली में चर्चा की जाएगी। ये भी पढ़ें:-Assam: प्रियंका ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठकें, चुनावी तैयारियां कैसी मणिपुर हिंसा, कैसे राज्य में बदल गया शांति का चेहरा गौरतलब है किमणिपुर में 3 मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है। यह हिंसा तब शुरू हुई थी जब पहाड़ी जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च निकाला गया था। यह मार्च मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में था। हिंसा में अब तक करीब 260 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कुकी-जो और मेइती समुदाय के लोग तथा सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और अब भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। अन्य वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 17:29 IST
दिल्ली रवाना हुए मणिपुर के CM: अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात, कैबिनेट विस्तार समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा #IndiaNews #National #Manipur #ManipurCm #YumnamKhemchandSingh #CabinetExpansion #SubahSamachar
