मनीष सिंह हत्याकांड: पत्नी की मांग- एनकाउंटर के सिवाय कुछ भी मंजूर नहीं, सांसद ने कहा- बुलडोजर चले

वाराणसी कमिश्नरेट के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर भरथरा में युवा उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के छह दिन बाद भी 25-25 हजार के इनामी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मनीष की पत्नी अंकिता सिंह ने मांग की है कि उन्हें एनकाउंटर के सिवाय कुछ भी मंजूर नहीं है। सांत्वना देने पहुंचे चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पुलिस आयुक्त से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के कोर्ट में सरेंडर करने की जानकारी दी। सांसद ने मांग की है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह बीरू ने भी परिजनों से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। मनीष की पत्नी अंकिता सिंह ने बताया कि आरोपियों ने ईंट, पत्थर से पति की नृशंस हत्या की। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी जान ले ली गई। सिर्फ चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर सकी है जबकि मुख्य आरोपी समेत पांच अन्य आरोपी अभी भी खुले में सांस ले रहे हैं। मासूम बच्चे अनाथ हो गए, जिंदगी में एक मात्र सहारा पति थे। घमहापुर में पहुंचे चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि जिस प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के साथ अपराधियों का उठना बैठना हो, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। पहले प्रदेश में हिंदू व मुस्लिम के बीच घटनाएं होती थीं, अब तो हिंदू और हिंदू के बीच घटनाएं होने लगी हैं। यह सरकार धर्म के बाद जात, पात में जहर घोलने का काम कर रही है। इसे भी पढ़ें;UP: बलिया में बरसे बिहार के पूर्व मंत्री, बोले- संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाए कि 25-25 चारों आरोपियों को कचहरी में सरेंडर के हस्ताक्षर हो चुके हैं। पुलिस की देखरेख में सरेंडर की तैयारी है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर न्याय का प्रतीक नहीं रह गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 22:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मनीष सिंह हत्याकांड: पत्नी की मांग- एनकाउंटर के सिवाय कुछ भी मंजूर नहीं, सांसद ने कहा- बुलडोजर चले #CityStates #Varanasi #ManishSinghMurderCase #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar