Gurugram News: मनो सुकून क्लिनिक देगा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य परामर्श
गुरुग्राम विवि में आमजन को मिलेगा मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों का परामर्शसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मनोचिकित्सक विभाग की ओर से आईएचबीएएस व गुरुग्राम पुलिस के सहयोग व समन्वय से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल मेंटल हेल्थ कॉन्फ्लुएंस- रिसर्च और प्रैक्टिस के लिए सिनर्जी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अतिथियों की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन में भारत सहित पांच देशों से आए 500 से अधिक शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर इसे वैश्विक विमर्श का प्रभावशाली मंच बनाया।इस अवसर पर मनो सुकून क्लिनिक का भी शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय, विद्यालयों और आमजन को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श व उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सम्मेलन की स्मारिका और संपादित पुस्तक का विमोचन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समय की मांग है और ऐसे सम्मेलन ज्ञान-साझाकरण व नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके अग्रवाल ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने पर जोर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 13:14 IST
Gurugram News: मनो सुकून क्लिनिक देगा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य परामर्श #ManoSukoonClinicWillProvideHealthAdviceToStudents #SubahSamachar
