Karnal News: मनोहर ने फिर दी हुड्डा को संन्यास लेने की सलाह, बोले- उनकी उम्र में पहुंचकर मैं छोड़ दूंगा राजनीति

करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, 6 से 7 वाहनों की जगह तीन गाड़ियों का काफिला रहामाई सिटी रिपोर्टरकरनाल। केंद्रीय मंत्री एवं करनाल सांसद मनोहर लाल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है। रविवार को सांसद शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे थे। मनोहर लाल ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा जिस उम्र में आज हैं, उस उम्र तक पहुंचकर वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हुड्डा उनसे उम्र में बड़े हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उम्र 78 वर्ष है, जबकि मनोहर लाल 72 वर्ष के हैं। इस बार केंद्रीय मंत्री का काफिला भी चर्चा का विषय बना रहा। सामान्य तौर पर 6 से 7 वाहनों के साथ चलने वाले मनोहर लाल इस बार केवल तीन गाड़ियों के काफिले में नजर आए। यहां पहुंचने पर उन्होंने मेयर रेणु बाला गुप्ता के आवास पर जाकर उनकी जेठानी ऊषा के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए।जनसंपर्क ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत कृष्णा मंदिर में आयोजित भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे और अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की। मनोहर लाल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रशिक्षण और जनता के बीच सक्रिय संवाद से आती है। चुनाव के समय कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क ही किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है। नीट विवाद पर बोले- दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगानीट विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस घिनौने खेल में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से काम कर रही है। जनसंख्या देश की ताकत, अभिशाप नहीं -चंद्रबाबू नायडू के जनसंख्या के बयान पर मनोहर लाल ने कहा कि भारत की जनसंख्या देश की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें जनसंख्या को अभिशाप बताती थीं लेकिन आज यही युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ऊर्जा बन रही है। वर्क फ्रॉम होम से बचेगा ईंधन= अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम अपनाना समझदारी और देशहित दोनों के लिए जरूरी कदम है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में देश ने तकनीक की ताकत को महसूस किया और वर्चुअल कार्य प्रणाली को सफलतापूर्वक अपनाया। हालांकि जिन कार्यों के लिए ऑन साइट मौजूदगी जरूरी है, उन्हें बाहर जाकर ही करना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: मनोहर ने फिर दी हुड्डा को संन्यास लेने की सलाह, बोले- उनकी उम्र में पहुंचकर मैं छोड़ दूंगा राजनीति #ManoharAgainAdvisedHoodaToRetire #SayingHeWouldQuitPoliticsWhenHeWasHisAge. #SubahSamachar