Meerut News: राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल हुई मेरठ की मानसी
मेरठ। महिला एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभर से महिला खिलाड़ियों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रहीं। इस मौके पर मेरठ से शूटर मानसी चौहान भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम से लौटकर मानसी ने बताया कि राष्ट्रपति ने सभी महिला खिलाड़ियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खेलों में और आगे बढ़ें इसके लिए सरकार भी उनके साथ है। सभी अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को अवाॅर्ड भी दिए जाएंगे। मानसी खेलो इंडिया गेम्स की खिलाड़ी हैं और कई प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। उनकेे साथ उनके कोच अभिनव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 18:52 IST
Meerut News: राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल हुई मेरठ की मानसी #MansiOfMeerutParticipatedInThePresident'sProgram #SubahSamachar
