Kullu News: नगर निकाय और पंचायत चुनाव में हुआ कई चेहरों का पदार्पण
राजनीतिक दलोें को रणनीति और संगठनात्मक ढांचे पर करना होगा पुनर्विचारजीतने वालों के साथ दूसरे स्थान पर युवा चेहरों ने बनाई राजनीति में नई पहचानअमीचंद भंडारीखराहल (कुल्लू)। साल 2026 के पंचायती और नगर निकाय चुनाव कई खट्ठे-मीठे अनुभव दे गया। इस बार चुनाव अन्य चुनाव की अपेक्षा कुछ खास रहा। कुल्लू राजघराने की बहू विभा सिंह ने दूसरी बार निर्दलीय तौर पर चुनाव जीत कर राजनीतिक कद को और मजबूत किया है। इनका सियासी कद बढ़ने से 2027 के विस चुनाव के टिकट के तलबगारों की चिंता बढ़ा दी है। नगर परिषद कुल्लू में निर्दलीय चुनाव में परचम लहराने वाली वार्ड नंबर एक से पूर्व एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए नगर परिषद की कुर्सी पाने वालों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। जिला परिषद में भाजपा के समर्थित उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बड़े नेता अंदरखाते गोटियां फिट करने में जुटे हुए हैं। लरांकेला वार्ड से टिकम ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। ऐसे में टिकम ठाकुर मजबूत राजनीतिक सितारे के रूप में उभरे हैं जो आरएसएस से भी संबंध रखते हैं। मौहल वार्ड से कांग्रेस समर्थित ईशरा ठाकुर और पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश की पत्नी प्रेमलता को पटखनी देने वाली भाजपा समर्थित युवा अधिवक्ता निशा ठाकुर ने सियासी जमीन पर धमाकेदार दस्तक दी है। धाउगी वार्ड से दर्शन ठाकुर के प्रर्दशन ने बड़े राजनीतिक दलों के समीकरणों को चुनौती दी है और राजनीतिक पहचान को मजबूती दी है। चुनाव परिणाम के बाद चर्चा भी तेज हो गई है कि आजाद प्रत्याशियों के रूप में टिकम ठाकुर और दर्शन ठाकुर ने भले ही चुनाव नहीं जीता है लेकिन उनके प्रर्दशन ने यह संकेत दिया है कि क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरे भी प्रभावी भूमिका निभाने लगे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 16:26 IST
Kullu News: नगर निकाय और पंचायत चुनाव में हुआ कई चेहरों का पदार्पण #ManyFacesMadeTheirDebutInTheMunicipalAndPanchayatElections. #SubahSamachar
