Noida News: किसान-मजदूरों की समस्याओं पर तहसील में चार घंटे चली मैराथन बैठक
भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन को बताईं समस्याएं30 मई तक समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसी यमुना सिटी। जेवर में किसान, मजदूर और गरीब वर्ग की बढ़ती समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी बैठक आयोजित की गई। बुधवार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना, कोऑर्डिनेटर जिला अध्यक्ष राजीव मलिक और क्षेत्रीय जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर के नेतृत्व में बैठक हुई। दोपहर करीब 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली, जिसमें किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह, तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान, नायब तहसीलदार अजेंद्र कुमार सहित विद्युत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। किसान नेताओं ने प्रशासन के सामने खतौनी की कीमत, दाखिल-खारिज, मूल निवास, जाति और आय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानियों को रखा। साथ ही विस्थापन नीति, खाद वितरण, बिजली विभाग की विजिलेंस कार्रवाई और गलत रिपोर्ट लगाए जाने जैसी समस्याएं भी उठाईं। इसके अलावा खुर्जा रोड पर आम लोगों के उतरने-चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनाने, जेवर टोल पर किसानों को राहत देने, टप्पल रोड की खराब स्थिति, घरौली क्षेत्र की समस्याएं, मंडियों में किसानों का अनाज न तौले जाने और आढ़तियों का अनाज पहले तौलने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।जलभराव से छात्र हो रहे चोटिलइस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को दाऊजी मंदिर से जैन अस्पताल तक जलभराव की समस्या से अवगत करावाया गया। उन्हें बताया कि इससे क्षेत्र के 5-6 स्कूलों के छात्र आए दिन पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बैठक में आरटीओ व्यवस्था को लेकर भी मांग रखी गई कि सप्ताह या महीने में एक दिन तहसील परिसर में अधिकारियों की बैठक हो, ताकि लोगों को दूर न जाना पड़े। किसानों ने क्षेत्र के गांवों की बदहाल स्थिति को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि कई गांवों में लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है।उप जिलाधिकारी ने अनावश्यक परेशान न करने का दिया आश्वासानउप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि तहसील में किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी काम में लापरवाही करता है तो किसान सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम ने यह भी कहा कि फाइल आने के बाद तीन दिन से अधिक किसी का काम लंबित नहीं रखा जाएगा। खुर्जा रोड पर सीढ़ियां निर्माण कराने के मुद्दे पर भी जल्द निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन खटाना ने प्रशासन को 30 मई तक समस्याओं के समाधान का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 1 तारीख से संगठन बड़ा निर्णय लेगा और गौतमबुद्धनगर का किसान टोल टैक्स देकर नहीं निकलेगा।---
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 20:49 IST
Noida News: किसान-मजदूरों की समस्याओं पर तहसील में चार घंटे चली मैराथन बैठक #MarathonMeetingLastedForFourHoursInTheTehsilOnTheProblemsOfFarmersAndLaborers. #SubahSamachar
