अपकमिंग स्मार्टफोन्स: मार्च महीने में भारत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
मार्च की शुरुआत जहां त्योहारों के रंगों से हो रही है, वहीं टेक मार्केट भी नए स्मार्टफोन्स की बारिश के लिए तैयार है। इस महीने भारतीय बाजार में करीब 18 से 20 नए मोबाइल लॉन्च होने की उम्मीद है। कुछ डिवाइस की आधिकारिक जानकारी सामने आ चुकी है, जबकि कुछ के फीचर्स अभी भी लीक और चर्चाओं तक सीमित हैं। 1. iPhone 17e (लॉन्च: 4 मार्च) एप्पल अपनी 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल 'iPhone 17e' पेश करने जा रहा है। इसकी कीमत करीब 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है। इसमें पहली बार 'Dynamic Island' डिस्प्ले और शक्तिशाली Apple A19 चिपसेट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 48MP का बैक और 18MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 2. Nothing Phone (4a) और (4a) Pro (लॉन्च: 5 मार्च) Phone (4a): इसमें पारदर्शी डिजाइन के साथ 70x जूम वाला 50MP कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। Phone (4a) Pro: इस प्रो मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 140x जूम वाला दमदार कैमरा मिलने की उम्मीद है। 3. realme Narzo Power (लॉन्च: 5 मार्च) अगर आप बार-बार चार्जिंग से परेशान हैं, तो यह फोन आपके लिए है। इसमें 10,001mAh की विशाल बैटरी दी गई है। साथ ही Dimensity 7400 चिपसेट और 6500 निट्स की सुपर ब्राइट डिस्प्ले इसे और भी खास बनाती है। 4. Motorola Edge 70 Fusion (लॉन्च: 6 मार्च) मोटोरोला अपनी स्लिम सीरीज में अब 'फ्यूजन' मॉडल ला रहा है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 68W की फास्ट चार्जिंग और शानदार 144Hz वाली क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। 5. realme C83 5G (लॉन्च: 7 मार्च) बजट सेगमेंट (15 हजार से कम) में यह फोन अपनी मजबूती के लिए जाना जाएगा। इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेट मिला है और इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसकी लाइफ 6 साल तक चलने का दावा किया गया है। इन फोन्स की जल्द सामने आएगी लॉन्च डेट OPPO Find X9s: इसमें MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और 50MP के तीन रियर कैमरे मिलेंगे। साथ ही 7,025mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। iQOO Z11x 5G: गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और करीब 9,000mAh की विशाल बैटरी मिलने की चर्चा है। OnePlus Nord 6: गेमर्स के लिए इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट और 9,000mAh से भी बड़ी बैटरी मिल सकती है। Infinix Note 60 5G: इसका लुक iPhone 17 Pro Max जैसा होगा और इसमें एक कस्टमाइज़ेबल 'One-Tap' बटन भी मिलेगा। POCO X8 Series: इसमें प्रो मॉडल Dimensity 8500 Ultra चिपसेट और 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। Vivo T5x 5G: 15 हजार की रेंज में यह 7000mAh बैटरी और 44W चार्जिंग वाला एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है। Samsung Galaxy A Series: सैमसंग अपनी लोकप्रिय 'A' सीरीज में Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च कर सकता है। दोनों फोंस में सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 50MP का ट्रिपल कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 22:09 IST
अपकमिंग स्मार्टफोन्स: मार्च महीने में भारत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, देखें लिस्ट #Gadgets #National #UpcomingSmartphones #Iphone17e #SamsungGalaxyA57 #SubahSamachar
