Ambala News: मर्दान हेड़ी पंचायत मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित

-स्वच्छता, सुशासन और विकास कार्यों के लिए मिली राज्य स्तर पर पहचानसंवाद न्यूज एजेंसी असंध। विकास, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत मर्दान हेड़ी को राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंचकूला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत को सम्मान प्रदान किया।ग्राम पंचायत के सरपंच कुलदीप मल्ली ने बताया कि पंचायत ने स्वच्छता, ग्रामीण विकास और जनसहभागिता के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इससे पहले भी पंचायत को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के दौरान असंध ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। विधायक योगेंद्र राणा ने पंचायत को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था।उन्होंने बताया कि पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में भी सम्मान मिला था। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार से भी पंचायत को नवाजा जा चुका है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: मर्दान हेड़ी पंचायत मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित #MardanHediPanchayatHonoredWithTheChiefMinister'sJagritGramPuraskar. #SubahSamachar