Noida News: युवकों को डंडे और सरियों से पीटा
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बाईपास पर मदर डेयरी के समीप बाइक से ड्यूटी जा रहे दो युवकों को लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट पर घायल कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुठियानी गांव में शनि परिवार के साथ रहता है। वह 28 मार्च को दोपहर के समय गांव के ही अजय के साथ बाइक पर सवार होकर कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। जब वह मदर डेयरी के सामने पहुंचे तो मुठियानी गांव निवासी विनीत, तुषार, निखिल और शाहपुर गांव निवासी निक्कू व कपिल ने बाइक रुकवा कर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने पर वह घायल हो गए। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 17:01 IST
Noida News: युवकों को डंडे और सरियों से पीटा #Marpeet #SubahSamachar
