सनी के इश्क में पागल नीतू: छोड़ दिया पति का घर, पुलिस ने दो साल बाद खोज निकाला; गोद में थी 10 दिन की नवजात

हरियाणा के पलवल के थाना कैंप पुलिस ने दो साल से लापता विवाहिता को बुधवार सुबह कुसमरा में खोज लिया। महिला यहां अपने प्रेमी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। उसके पास 10 दिन की नवजात पुत्री भी मिली है। पुलिस विवाहिता और युवक को अपने साथ ले गई है। मूलरूप से जिला कासगंज के थाना पटियाली निवासी नीतू अपने पति के साथ हरियाणा के पलवल में रहकर एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसी कंपनी में थाना किशनी के कुसमरा का रहने वाला सनी भी नौकरी करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए। दो फरवरी 2024 को नीतू अपने पति अवधेश को छोड़कर प्रेमी सनी के साथ चली गई। महिला के पति अवधेश ने पलवल के थाना कैंप में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सनी के इश्क में पागल नीतू: छोड़ दिया पति का घर, पुलिस ने दो साल बाद खोज निकाला; गोद में थी 10 दिन की नवजात #CityStates #Mainpuri #MainpuriNews #UpPolice #SubahSamachar