Panipat News: आसनकलां गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान

मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र के आसन कलां गांव विवाहिता ज्योति (22) की संदिग्ध हालत में फंदा लगने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने के आरोप लगाए। मां ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मतलौडा थाना प्रभारी राजेश न बताया कि रविवार शाम को आसन कलां गांव से सूना मिली थी कि एक विवाहिता ने फंदा लगा लिया है। तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में पता चला कि यूपी के बागपत जिले के तुगाना गांव निवासी ज्योति का विवाह नवंबर 2024 में उसकी बड़ी बहन के देवर गौरव निवासी आसन कलां के साथ हुआ था। शादी के बाद उनका एक पांच माह का बेटा है। कई दिनों से पति-पत्नी के बीच में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जिस कारण रविवार शाम को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, मायके वालों ने थाने में शिकायत दी है कि शादी के बाद से ही ज्योति का परेशान किया जा रहा था। उन्होंने पति व अन्य ससुरालियों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 02:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: आसनकलां गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान #MarriedWomanHangedHerselfToDeathInAsankalanVillage #SubahSamachar