Hardoi News: मार्शल ने स्कूटी सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
हरदोई। कन्नौज मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार दोस्तों को शनिवार दोपहर मार्शल जीप ने टक्कर मारदी। घटना में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मार्शल मौके पर छोड़ भाग निकला। नयाबंगला बिरनी निवासी ईश्वरी (61) खेती करते थे। शनिवार दोपहर वह अपने दोस्त गांव निवासी उदयपाल (45) को साथ में लेकर बिलग्राम सीएचसी में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने स्कूटी से गए थे। दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे दोनों लोग स्कूटी से वापस घर आ रहे थे। ईश्वरी के पुत्र संतोष ने बताया कि बिलग्राम - कन्नौज मार्ग पर जलालपुर गांव के पास कन्नौज की तरफ से आ रही एक मार्शल जीप ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें ईश्वरी और उदयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुुंचाया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात ईश्वरी की मौत हो गई। उदयपाल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। ईश्वरी के परिवार में पत्नी मुन्नी के अलावा छह पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाला वाहन पुलिस के कब्जे में है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 21:40 IST
Hardoi News: मार्शल ने स्कूटी सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत #MarshalVehicleHitsFriendsOnAScooter;OneDead. #SubahSamachar
