Dehradun News: श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

देहरादून। रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के क्रम में बड़े मंगलवार को श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें निशा भजन मंडली की ओर से भजनों और सुंदरकांड का पाठ किया गया।दिगंबर दिनेश पुरी महाराज ने बताया कि आज के यजमान गिरधर भटनागर ने मंदिर में विराजमान सिंदुरिया हनुमानजी का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद निशा महिला भजन मंडली की ओर से सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ और भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन मंडली ने भजन भी सुनाए। अंत में आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गिरधर भटनागर, सुनील गोयल, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता, निशा शर्मा, शालिनी गोयल, सुनील गोयल, प्रीति गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रीना सिंघल आदि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ #MassSundarkandRecitationTookPlaceAtShriPrithvinathMahadevTemple #SubahSamachar