Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में मची अफरा-तफरी; कई मरीजों के हताहत होने की आशंका

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रसाद अस्पताल के आईसीयू मेंआग लगने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 6:30 तक तीन शवों के निकाले जाने की पुष्टि हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को बचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया। खबर अपडेट हो रही है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 04, 2026, 03:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में मची अफरा-तफरी; कई मरीजों के हताहत होने की आशंका #CityStates #Bihar #Muzaffarnagar #SubahSamachar