US-Israel का Iran पर Strike में मारे गए Ali Khamenei को लेकर Lucknow में भारी विरोध प्रदर्शन

ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत के बाद दुनिया भर में भारी उथर-पुथल देखने को मिल रही है। खामनेई की मौत के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खामेनेई की मौत पर भारत में भी प्रदर्शन जारी है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी रविवार को शिया मुसलमानों ने जमकर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमलों में हुई मौत के बाद किया गया। सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जनता सड़कों पर उतर आई है भारी पुलिस बल भी हाई अलर्ट पर है, शिया मुस्लिम महिलाओं में काफी आक्रोश है, महिलाएं रोती-बिलखती दिखाई दे रही हैं और लोग जमकर नारे बाजी कर रहे है उनका गुस्सा-आक्रोश साफ देखा जा सकता है. जगह-जगह खामेनेई पर हमले का विरोध किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 15:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US-Israel का Iran पर Strike में मारे गए Ali Khamenei को लेकर Lucknow में भारी विरोध प्रदर्शन #IndiaNews #National #IranUsWar #GulfCrisis #DubaiDroneAttack #IndiansStrandedAbroad #LucknowFamiliesWorried #WarPanic #InternetShutdown #ShelterInBunkers #SchoolsClosed #SafetyConcerns #SubahSamachar