मातृ नवमी के दिन इन 5 गलतियों से रहें दूर, जानें क्या मानते हैं धार्मिक नियम
मातृ नवमी 2026: पितृ पक्ष में मातृ नवमी का दिन महिला पूर्वजों के श्राद्ध के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन परिवार की दिवंगत माताओं, दादी, नानी और अन्य महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इस दिन पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करने की भी परंपरा है। इस साल मातृ नवमी 4 अक्तूबरको मनाई जाएगी। अगर आपके परिवार में इस दिन किसी महिला पूर्वज का श्राद्ध किया जाता है, तो पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि श्राद्ध के दिन सात्विक आचरण और शुद्धता बनाए रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं मातृ नवमी के दिन किन कामों से बचने की सलाह दी जाती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 14:12 IST
मातृ नवमी के दिन इन 5 गलतियों से रहें दूर, जानें क्या मानते हैं धार्मिक नियम #Religion #National #MatraNavami2026 #MatruNavami2026 #MatraNavamiDate2026 #MatruNavamiShraddha #MatraNavamiShraddha #MatruNavamiRules #MatraNavamiReligiousRules #MatruNavamiRituals #SubahSamachar
