अच्छी खबर: नए कॉरिडोर से कुशीनगर और वाराणसी से जुड़ेगा मऊ, दो घंटे से कम समय में पूरी होगी 125 किमी की यात्रा

कुशीनगर से वाराणसी के लिए नए कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। यह कॉरिडोर जनपद से भी होकर जाएगा। 220 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के निर्माण की कुल लागत करीब 342 करोड़ रुपये है। कुशीनगर से देवरिया, दोहरीघाट, गाजीपुर, जमानिया होते हुए वाराणसी तक यह नया कॉरिडोर प्रस्तावित है। इसमें कुशीनगर से देवरिया खंड 35 किलोमीटर, देवरिया से दोहरीघाट खंड 22 किलोमीटर, दोहरीघाट से गाजीपुर खंड 83 किलोमीटर और गाजीपुर से वाराणसी खंड 80 किलोमीटर है। इसे भी पढ़ें;UP: 'आपका मोबाइल हैक हो गया है', कहकर 28.60 लाख रुपये की साइबर ठगी; पुलिस ने दर्ज किया मामला इसमें दोहरीघाट से गाजीपुर तक फोरलेन का निर्माण किया गया। अब इसे और भी सुदृढ़ तरीके से बनाया जाएगा। नए कॉरिडोर का पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़कर बिहार और प्रयागराज तक आवागमन को सुलभ करना है। इसमें दोहरीघाट से गाजीपुर तक फोरलेन का निर्माण किया गया है। मार्ग को सही करने के लिए स्टेपलिंग और गाउटिंग का काम तेज कर दिया गया है। फोरलेन पर पड़ने वाले ओवरब्रिज सहित अनेक जगहों पर मरम्मत का हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 00:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अच्छी खबर: नए कॉरिडोर से कुशीनगर और वाराणसी से जुड़ेगा मऊ, दो घंटे से कम समय में पूरी होगी 125 किमी की यात्रा #CityStates #Mau #UttarPradesh #Varanasi #MauNews #MauLatestNews #NewCorridorInVaranasi #SubahSamachar