कल का मौसम: दिल्ली-NCR में 41 डिग्री के टार्चर ने छुड़ाए पसीने, रात में भी नहीं सुकून; अब दो दिन बारिश के आसार
दिल्ली में बीते दो-तीन दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं। लेकिन, इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। ऐसे में शनिवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते हुए नजर आए। गर्मी में पेय पदार्थों की आवश्यकता भी बढ़ गई। शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने खबर लिखे जाने तक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन, किसी इलाके में बूंदाबांदी रिकॉर्ड नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:16 IST
कल का मौसम: दिल्ली-NCR में 41 डिग्री के टार्चर ने छुड़ाए पसीने, रात में भी नहीं सुकून; अब दो दिन बारिश के आसार #CityStates #DelhiNcr #MausamKiJankari #DelhiWeather #Imd #Rain #SubahSamachar
