Rohtak News: ...माया की अचानक फूल गई सांस, चिल्लाई- दीदी मुझे बचाओ
रोहतक। करौंथा की माया धनखड़ (15) होनहार तैराक थीं। पहले दो बार 100 मीटर चौड़े तालाब को तैर कर पार कर चुकी माया ने तीसरी बार फिर इसे पार करने का निर्णय लिया। जैसे ही वह 50 मीटर दूर गई तो उनकी सांस फूलने लगी। बचाव के लिए वह चिल्लाई भी कि दीदी मुझे बचाओ लेकिन कोच पूजा के पहुंचने तक देर हो चुकी थी। मृतका के पिता जयप्रकाश ने बताया कि तीसरी बाद जब पूजा तालाब में तैरने गई तो उसकी सांस फूल गई। मदद को कोच पूजा धनखड़ व अन्य साथी नौका से मौके पर पहुंचे। वे माया को बाहर निकालकर लाए। पेट का पानी निकालकर प्राथमिक उपचार भी दिया। उस समय माया बेहोश हो चुकी थी। उसे पीजीआई ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका।तीन माह पहले मिली थी गांव की अकादमी को मान्यता, कोच के तौर पर मानदेय देता है खेल विभागखिलाड़ी माया धनखड़ के पिता जयप्रकाश ने बताया कि गांव की बेटी पूजा धनखड़ अंतरराष्ट्रीय स्तर की नौकायन की खिलाड़ी है। वह गांव में अकादमी चलाती है। गांव की 10 से 15 बेटियां नौकायन सीख रही हैं। तीन माह पहले ही खेल विभाग से उनकी अकादमी को मान्यता मिली थी। विभाग की ओर से 25 हजार रुपये मासिक कोच के तौर पर पूजा को मानदेय दिया जाता है36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर और सब-जूनियर स्पर्धा में भाग ले चुकी थीं मायापिता जयप्रकाश ने बताया कि अकादमी के चार प्रशिक्षु माया (15), खुशी (14) और रितेश (16) ने 23-24 मई को करनाल में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर और सब-जूनियर चैंपियनशिप 2025-26 के लिए चयन परीक्षण उत्तीर्ण की थी। इसमें वह दूसरे स्थान पर रही थी। जून में 10 दिन पहले छतीसगढ़ के रायपुर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें उनकी टीम 7वें स्थान पर रही थी।नवंबर में खेल सुविधाओं की कमी से बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की हुई थी मौतजिले में खेल सुविधाओं की कमी से सात माह में खिलाड़ी की यह दूसरी मौत है। नवंबर 2025 में बॉस्टकेटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक राठी की पोल गिरने से मौत हो गई थी।तीन बहन-भाई में सबसे बड़ी थी माया, पिता करते हैं दूध बेचने का कामजयप्रकाश धनखड़ दूधिया के तौर पर काम करते हैं। उनके पास दो बेटी व एक बेटा हैं। एक साल पहले सबसे बड़ी बेटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराक बनाने का निर्णय लिया है। बेटी माया भी होनहार नौकायन खिलाड़ी बन गई थी। करौंथा गांव में महिला खिलाड़ी की मौत की सूचना मिली है। उनकी परिजनों से बात हुई है खिलाड़ी तालाब में अभ्यास करते समय डूब गई। वह नर्सरी के माध्यम से प्रेक्टिस करती थी।- अनूप सिंह, जिला खेल अधिकारी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 22:00 IST
Rohtak News: ...माया की अचानक फूल गई सांस, चिल्लाई- दीदी मुझे बचाओ #...MayaSuddenlyGaspedForBreathAndScreamed #"Didi #SaveMe!" #SubahSamachar
