Meerut News: मयंक के तीन गोल से एसडी ब्लू जीता
फोटोमेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर रविवार को हॉकी समर कैंप के दौरान सब जूनियर वर्ग में सिवाया एकेडमी और एसडी ब्लू टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में एसडी ब्लू टीम ने सिवाया टीम को 3-1 से पराजित कर जीत दर्ज की। एसडी ब्लू टीम की ओर से मयंक त्यागी ने लगातार तीन गोल दागे। सिवाया टीम की ओर से एकमात्र गोल नवनीत सैनी ने किया। एसडी ब्लू टीम की ओर से मयंक त्यागी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी हैट्रिक के लिए प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। मैच के बाद अन्य हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। सोमवार को भी कैंप में एक मैच का आयोजन किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 18:58 IST
Meerut News: मयंक के तीन गोल से एसडी ब्लू जीता #Mayank'sThreeGoalsHelpedSDBlueToVictory #SubahSamachar
