Gurugram News: श्रेयांश की 102 रन की शतकीय पारी से एमसीजी अकादमी जीती
संवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। कादरपुर स्थित लाइवस्पोर्ट्स एरिना के मैदान पर बुधवार को खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में एमसीजी क्रिकेट अकादमी ने एसएस क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर एमसीजी अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एसएस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 234 रन बनाए। अंकुर ने 91, अभय शर्मा ने 63 और गौरव ने नाबाद 28 रन बनाए। एमसीजी की ओर से आदित्य ने तीन और हनी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीजी अकादमी ने 29 ओवर में नौ विकेट खोकर 237 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। श्रेयांश ने शानदार 102 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि दिव्यांश ने नाबाद 91 रन बनाए। एसएस क्रिकेट क्लब की ओर से मनीष ने दो और जयवर्धन ने एक विकेट लिया। शानदार शतक लगाने वाले श्रेयांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 19:31 IST
Gurugram News: श्रेयांश की 102 रन की शतकीय पारी से एमसीजी अकादमी जीती #MCGAcademyWonThanksToShreyansh'sCentury(102Runs). #SubahSamachar
