Rohtak News: एमडीयू ने छात्र नेता प्रदीप कुमार का निष्कासन वापस लिया

संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। एमडीयू प्रशासन ने शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष व जर्मन सर्टिफिकेट कोर्स के पूर्व निष्कासित छात्र प्रदीप कुमार का निष्कासन और विवि परिसर में प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध वापस ले लिया है। विवि प्रशासन ने छात्र की ओर से प्रस्तुत शपथपत्र और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सिफारिश के आधार पर यह निर्णय लिया। आदेश के अनुसार, अब छात्र विश्वविद्यालय के नियमों, अनुशासन और आचार संहिता का पालन करते हुए अपनी शैक्षणिक गतिविधियां जारी रख सकेगा। प्रदीप ने कहा कि वह विवि प्रशासन के निर्णय का स्वागत करता है। कहा, भविष्य में वह विवि के सभी नियमों और अनुशासन का पूरी तरह पालन करेगा। उसने विवि प्रशासन का आभार व्यक्त किया।क्यों हुआ था निष्कासनमहर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने छात्र नेता प्रदीप कुमार को 19 सितंबर 2025 को कुलपति के आधिकारिक आवास में कथित तौर पर बलपूर्वक प्रवेश करने, सुरक्षाकर्मियों को धक्का देने और अनुशासनहीनता करने के आरोप में दो साल के लिए निष्कासित किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 05, 2026, 05:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: एमडीयू ने छात्र नेता प्रदीप कुमार का निष्कासन वापस लिया #MDURevokesStudentLeaderPradeepKumar'sExpulsion. #SubahSamachar