यामी गौतम से तुलना पर क्या बोलीं मेधा शंकर? 'गिन्नी वेड्स सनी 2' पर की बातचीत; कहा- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
एक्ट्रेस मेधा शंकर इन दिनों अपनी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार यामी गौतम से होना भी तय है, जिन्होंने 'गिन्नी वेड्स सनी के पहले पार्ट में लीड रोल निभाया था। अब मेधा ने इन तुलनाओं पर खुलकर बात की है। यामी से तुलना पर क्या बोलीं मेधा आईएनएस से खास बातचीत में मेधा ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है। मैं यामी गौतम और आदित्य धर को बहुत पसंद करती हूं। उन्हें भी पता है कि मैं उन्हें कितना एडमायर करती हूं। मुझे लगता है यामी हमेशा से एक शानदार एक्ट्रेस रही हैं। बस कभी-कभी समय लगता है, पहले शायद उनका समय नहीं था, लेकिन अब उन्हें वह सम्मान मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन यह तुलना की बात नहीं है। मैं हमेशा उन लोगों से इंस्पायर होती हूं, जिन्होंने मुझसे पहले, मेरे साथ या मेरे बाद अच्छा काम किया है। मैंने कभी किसी से अपनी तुलना नहीं की, और अगर कोई और करता भी है, तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।” View this post on Instagram A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 07:05 IST
यामी गौतम से तुलना पर क्या बोलीं मेधा शंकर? 'गिन्नी वेड्स सनी 2' पर की बातचीत; कहा- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता #Bollywood #National #Yami #YamiGautam #MedhaShankar #GinnyWedsSunny2 #AvinashTiwary #GinnyWedsSunny2Trailer #GinnyWedsSunny #GinnyWedsSunny2ReleaseDate #SubahSamachar
