मेरठ का नीला ड्रम कांड: फर्श, दीवार और बेड पर थे खून के छींटे; पहले सौरभ के शव के टुकड़े यहां रखने की थी साजिश
मेरठ के सौरभ रस्तोगी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी मुस्कान और साहिल ने हत्या और खुद को बचाने के लिए शव ठिकाने लगाने की घिनौनी साजिश रची थी। उन्होंने चाकू और उस्तरे से वारकर उसकी गर्दन व कलाइंया धड़ से अलग कर दीं थीं। दोनों पहले एक बड़ी अटैची में शव के टुकड़े रखकर ठिकाने लगाना चाहते थे लेकिन इसमें कामयाब नहीं होने पर आरोपियों ने नीले ड्रम में शव को छिपाया दिया था। डीजीसी कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि कोर्ट में गवाहों के बयान में सामने आया कि आरोपियों ने साजिश रची थी कि वह हत्या के बाद शव को ठिकाने लगा देंगे। इसके बाद वह सभी से कह देंगे कि सौरभ वापस लंदन लौट गया है। अटैची में शव को ठीक से रखने की आशंका पर उन्होंने बाद में ड्रम में शव छिपाने की साजिश रची थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 09:25 IST
मेरठ का नीला ड्रम कांड: फर्श, दीवार और बेड पर थे खून के छींटे; पहले सौरभ के शव के टुकड़े यहां रखने की थी साजिश #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar
