Meerut: सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों की गुटबाजी खुलकर आई सामने, ध्वस्तीकरण के संकट के बीच बढ़ा विवाद

मेरठ सेंट्रल मार्केट के भविष्य पर मंडरा रहे संकट के बीच अब व्यापारियों की आपसी गुटबाजी खुलकर सतह पर आ गई है। एक तरफ आवास एवं विकास परिषद का डंडा चल रहा है तो दूसरी तरफ नेतृत्व को लेकर व्यापारियों के बीच मची खींचतान चर्चा का विषय बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने 27 जनवरी को अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए 6 सप्ताह के भीतर ध्वस्तीकरण के सख्त आदेश दिए हैं। इस जद में 1468 निर्माण आ रहे हैं जो मूल रूप से आवासीय हैं लेकिन वर्तमान में वहां शोरूम, कॉम्प्लेक्स और दुकानें संचालित हो रही हैं। आवास एवं विकास परिषद ने कार्रवाई तेज करते हुए 1200 से ज्यादा निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर चस्पा कर दिए हैं। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि 15 दिनों के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर दी जाएं अन्यथा निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। पिछले एक सप्ताह से लगातार नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें:Meerut:फलावदा के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य पर बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटने का आरोप, वीडियो वायरल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 11:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों की गुटबाजी खुलकर आई सामने, ध्वस्तीकरण के संकट के बीच बढ़ा विवाद #CityStates #Meerut #मेरठसेंट्रलमार्केटविवाद #सेंट्रलमार्केटध्वस्तीकरण #मेरठव्यापारीगुटबाजी #आवासविकासपरिषदनोटिस #सुप्रीमकोर्टआदेशमेरठ #CentralMarketMeerutDemolition #TradersConflictMeerut #AwasVikasNoticeMeerut #SupremeCourtDemolitionOrder #MeerutMarketCrisis #SubahSamachar