Meerut: सिपाही की मां की गला रेतकर हत्या, घर में नग्न अवस्था में मिला शव, जेवर गायब होने से लूट की आशंका
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब संभल में तैनात एक सिपाही की मां का शव उनके घर में मिला। 65 वर्षीय महिलाकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। महिला घर में अकेली थीं। प्रारंभिक जांच में गले से सोने की चेन और कानों से कुंडल गायब मिले हैं, जबकि घर में रखा संदूक भी खुला मिला। पुलिस लूट के बाद हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गांव की कुछ महिलाएं बुधवार सुबह महिलाके घर पहुंचीं तो उन्होंने शव चारपाई पर पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें:Meerut:बहन की हत्या का आरोपी को नहीं जरा भी पछतावा, प्रेमी के साथ घर से गई थी इलमा, लौटते ही कर दी हत्या
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:14 IST
Meerut: सिपाही की मां की गला रेतकर हत्या, घर में नग्न अवस्था में मिला शव, जेवर गायब होने से लूट की आशंका #CityStates #Meerut #मेरठहत्या #सिपाहीकीमांकीहत्या #परीक्षितगढ़हत्या #मेरठक्राइम #बुजुर्गमहिलाकीहत्या #रामनगरमेरठ #मेरठआजकीखबर #लूटकेबादहत्या #SubahSamachar
