Meerut: लखनऊ अग्निकांड का असर, मेरठ में कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई, 15 मिनट में आधा दर्जन केंद्र सील

लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एमडीए की टीम पुलिस बल के साथ बच्चा पार्क चौराहा स्थित स्टार प्लाजा पहुंची और करीब 15 मिनट के भीतर आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें:UP:मेरठ के कारोबारी के नैनीताल स्थित रिजॉर्ट पर छापा, बिना अनुमति चल रही थी पार्टी, महिलाओं पर उड़ रहे थे नोट पुलिस बल के साथ पहुंची टीम, तेजी से हुई सीलिंग एमडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ स्टार प्लाजा पहुंची और पहले से चिन्हित कोचिंग संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। महज 15 मिनट के भीतर करीब आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों को सील कर टीम वहां से रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान परिसर में मौजूद विद्यार्थियों और संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 15:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: लखनऊ अग्निकांड का असर, मेरठ में कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई, 15 मिनट में आधा दर्जन केंद्र सील #CityStates #Meerut #Shamli #मेरठसमाचार #एमडीएकार्रवाई #कोचिंगसंस्थानसील #स्टारप्लाजामेरठ #अवैधकोचिंग #मेरठविकासप्राधिकरण #सीलिंगअभियान #SubahSamachar