मेरठ: बेकाबू कार ने दो बच्चों को रौंदा, नीचे फंसने के बाद भी चालक ने 10 मीटर तक घसीटा, आरोपी फरार
भावनपुर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति विहार में घर के बाहर सड़क पर खेल रहे दो मासूमों को कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने बच्चों के कार के नीचे फंसने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन घरों से बाहर दौड़े और किसी तरह दोनों को कार के नीचे से निकाला। हादसे में पांच वर्षीय माही प्रजापति और छह वर्षीय विवान घायल हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक बादल की तलाश शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 10:47 IST
मेरठ: बेकाबू कार ने दो बच्चों को रौंदा, नीचे फंसने के बाद भी चालक ने 10 मीटर तक घसीटा, आरोपी फरार #CityStates #Meerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #Out-of-controlCarRunsOverTwoChildren #DriverDragsThemFor10MetersAfterTheyGetTra #ConditionCritical. #SubahSamachar
