Meerut: ईद पर कुर्बानी के बाद छुरी लेकर बनाई भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने दबोचा, कान पकड़कर बोला-अब गलती नहीं होगी

मेरठ में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वीडियो में एक युवक हाथ में छुरी लेकर घूमता दिखाई दे रहा था। वीडियो में प्रयुक्त टैग लाइन और ध्वनि सामग्री को भी आपत्तिजनक और भड़काऊ बताया गया है। पुलिस का कहना है कि इस सामग्री से धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी। जांच में हुई पहचान मामले की जानकारी मिलने के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान हरिनगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय अमन के रूप में की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 06:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: ईद पर कुर्बानी के बाद छुरी लेकर बनाई भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने दबोचा, कान पकड़कर बोला-अब गलती नहीं होगी #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #ब्रह्मपुरीथाना #सोशलमीडियावीडियो #धार्मिकभावनाएं #सामाजिकसौहार्द #भड़काऊवीडियो #अमनगिरफ्तार #पुलिसकार्रवाई #छुरीबरामद #मेरठअपराध #SubahSamachar