Meerut: पल्लवपुरम फेज-1 में 14 घंटे से बिजली गुल, निवासियों में मचा हाहाकार, अफसर बोले- ढूंढ रहे हैं फॉल्ट
पल्लवपुरम फेज-1 में शुक्रवार सुबह चार बजे विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के बाद क्षेत्र के लोग करीब 12 घंटे तक बिजली संकट से जूझते रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए, जबकि पानी की मोटर बंद रहने से लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशानी उठानी पड़ी। इससे क्षुब्ध लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:23 IST
Meerut: पल्लवपुरम फेज-1 में 14 घंटे से बिजली गुल, निवासियों में मचा हाहाकार, अफसर बोले- ढूंढ रहे हैं फॉल्ट #CityStates #Meerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #PowerOutageInPallavpuramPhase-1Lasts14Hours #CausingAnUproarAmongResidents #OfficialsSayTheyAreSearchingForTheFault. #SubahSamachar
