Meerut: बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर दलित समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना, सड़क जाम

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव में 17 मई को हुई बीए की छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को दलित समाज ने महापंचायत कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग और पीड़ित परिवार जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन प्रवेश नहीं मिलने पर गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब वे जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे तो कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया। इससे नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें:Meerut:मवाना में भ्रामक पोस्ट पर बवाल, पूर्व चेयरमैन के घर नारेबाजी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 15:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर दलित समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना, सड़क जाम #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #बीएछात्राहत्याकांड #दलितसमाज #महापंचायत #कलेक्ट्रेट #धरनाप्रदर्शन #सड़कजाम #थिरोटगांव #रोहटाथाना #डीएम #SubahSamachar